Categories: Business

निफ्टी नेक्स्ट 50 की डेरिवेटिव यात्रा का शानदार आगाज़: पहले दिन के कारोबार की झलक

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बुधवार से निफ्टी नेक्स्ट 50 सूचकांक (Nifty Next 50 Index) पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की शुरुआत कर दी है। इसे मार्केट पार्टिसिपेंट्स से अच्छा सपोर्ट मिला है। एनएसई ने एक बयान में कहा कि देशभर से 375 से अधिक कारोबारी सदस्यों ने इस इंडेक्स डेरिवेटिव में शिरकत की। पहले दिन फ्यूचर सेगमेंट में 78.16 करोड़ रुपये के 1,223 कॉन्ट्रैक्ट्स और ऑप्शन सेगमेंट में 1.55 करोड़ रुपये के प्रीमियम कारोबार वाले 1,724 कॉन्ट्रैक्ट्स दर्ज किए गए।

डेरिवेटिव का नकद निपटान किया जाता है और इन कॉन्ट्रैक्ट्स की समाप्ति महीने के आखिरी शुक्रवार को होती है। फिलहाल एनएसई ने अक्टूबर 2024 तक निफ्टी नेक्स्ट 50 डेरिवेटिव पर लेनदेन शुल्क छूट दी हुई है। बाजार की भाषा में डेरिवेटिव दो या दो से अधिक पक्षों के बीच वित्तीय अनुबंधों को दर्शाते हैं और उनका मूल्य अंतर्निहित परिसंपत्ति या सूचकांक से निकाला जाता है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

9 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

10 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

10 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago