Categories: UTTARAKHAND

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया वर्चुअल टूर का लोकार्पण

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राजभवन देहरादून के वर्चुअल टूर का लोकार्पण किया। जिसके माध्यम से लोगों को राजभवन परिसर स्थित बोनसाई गार्डन, नक्षत्र वाटिका, राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर, राजभवन आरोग्यधाम, राजलक्ष्मी गोशाला और पुस्तकालय के डिजिटल भ्रमण का अनुभव मिलेगा। यह वर्चुअल टूर दर्शकों को राजभवन के विविध और सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। इसे यूपीईएस विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार किया गया, जो राजभवन की वेबसाइट governoruk.gov.in पर जाकर देखा जा सकेगा। वर्चुअल टूर के वीडियो संदेश में राज्यपाल ने कहा, राजभवन देहरादून एक ऐतिहासिक स्थान होने के साथ-साथ अपनी आकर्षक वास्तुकला और सुंदर बगीचों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण लोगों को प्रभावित करेगा।

कहा, वर्तमान समय तकनीक और आधुनिकता का समय है। एआई के माध्यम से पूरे विश्व में एक नई क्रांति का प्रारंभ हुआ है। एआई भविष्य की बात नहीं है, बल्कि यह वर्तमान में हमारे आस-पास अपनी अहम जगह बना रहा है। हमें भी समय की गति के साथ अपने कदम बढ़ाते रहना चाहिए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम राजभवन में एआई के माध्यम से विभिन्न नए प्रयोग कर रहे हैं, यह वर्चुअल टूर उन्हीं प्रयासों में से एक है।

कहा, हम चाहते हैं कि सभी देश व प्रदेशवासी राजभवन देहरादून की गौरवशाली विरासत और हमारे नवाचार प्रयोगों से खुद को जोड़ सकें और साथ ही अपने अनुभव भी साझा कर सकें। कार्यक्रम में राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अपने तीस माह (ढाई वर्ष) के कार्यकाल पर आधारित कॉफी टेबल बुक कर्तव्य पथ पर अग्रसर… देवभूमि में सेवा के तीस माह भेंट की।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

10 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

10 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

11 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

11 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

16 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

16 hours ago