Categories: Exclusive

‘जम्मू-कश्मीर आज खुलकर सांस ले रहा है’: पीएम मोदी

कश्मीर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर आगमन को लेकर लोग पूरे जोश में नजर आए. तत्कालीन राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद कश्मीर घाटी की पहली यात्रा पर प्रधानमंत्री पहुंचे. रैली में पहुंचे युवाओं से पीएम मोदी ने बात की. युवाओं से बात करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कश्मीर का लंबे समय से इंतजार था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कहा कि श्रीनगर के अद्भुत लोगों के बीच आकर बहुत उत्साहित हूं. आज समर्पित की जा रहीं विकास परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास को बढ़ावा देंगी. विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू-कश्मीर प्राथमिकता है. श्रीनगर अब भारत के पर्यटन उद्योग का केंद्र है. उन्होंने कहा कि विकसित जम्मू कश्मीर के निर्माण का रास्ता पर्यटन की संभावनाओं, किसानों के सशक्तीकरण से निकलेगा. जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है. प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘चलो इंडिया’ कार्यक्रम के तहत, प्रवासी भारतीयों को परिवार के कम से कम पांच सदस्यों को घूमने के लिए भारत भेजने के लिए कहा गया है. अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है.

जम्मू-कश्मीर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं: रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी, गारंटी पूरा होने की गारंटी है. नए जम्मू कश्मीर की आंखों में उम्मीद नजर आ रही है. अब जम्मू-कश्मीर के लोग सकून से रह रहे हैं. इस वक्त को बहुत लंबे समय से लोगों को इंतजार था. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि 285 ब्लॉकों के 1 लाख लोग वर्चुअली हमसे जुड़े हैं. मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं… यह नया जम्मू-कश्मीर है जिसका हम दशकों से इंतजार कर रहे थे. यह वहीं नया जम्मू-कश्मीर है जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया. इस नए जम्मू-कश्मीर में उज्ज्वल भविष्य और चुनौतियों से पार पाने का साहस है. आपके खुश से भरे चेहरों को देखकर, देश भर के 140 करोड़ लोग संतुष्ट महसूस कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर आज खुलकर सांस ले रहा है. कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 केवल कुछ राजनीतिक दल चाहते थे. इसका लाभ ये उठाते थे. अनुच्छेद 370 पर जम्मू-कश्मीर को गुमराह किया गया. अब लोगों को समान अवसर मिल रहा है. जम्मू-कश्मीर का हाल परिवारवाद के कारण बहुत बुरा हो गया था.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

7 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

8 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

8 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

11 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago