Categories: Politics

महाराष्ट्र में 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP

मुंबई: लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी और NDA के सहयोगी दलों शिवसेना -एनसीपी गुट के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है. महाराष्ट्र की 48 सीटों के बंटवारे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह दो दिन से राज्य के दौरे पर थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों दलों के बीच 32-10-6 का फॉर्मूला तय हुआ है. इसके तहत बीजेपी राज्य की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि शिवसेना को 12 और एनसीपी (अजित पवार) गुट को 6 सीटें ऑफर की गई हैं. बुधवार को अमित शाह की मौजूदगी में मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यह सहमति बनी है. हालांकि, BJP की केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक के बाद राज्य में सीट शेयरिंग पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी. केंद्रीय गृह अमित शाह के दौरे से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 22 सीटों की मांग की थी. जबकि अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 18 सीटों पर दावा जताया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महायुति में सीट शेयरिंग का पेंच सुलझने के बाद अब बीजेपी महाराष्ट्र के लिए लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है.

दूसरी ओर, महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर बुधवार को महाविकास अघाड़ी की भी मुंबई में मीटिंग हुई. इसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, और प्रकाश अंबेडकर शामिल हुए. कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही. उम्मीद है कि नतीजे भी ऐसे ही होंगे. सीटों के बंटवारें को लेकर अगली बैठक की तारीख का ऐलान जल्द होगा.

इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि महाराष्ट्र में INDIA की तीन पार्टियां कांग्रेस, एनसीपी शरदचंद्र पवार और शिवसेना 20-18-10 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ सकती है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस को 18 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों का ऑफर है. इसके साथ ही क्षेत्रीय पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी को शिवसेना के हिस्से से 2 सीटें मिलेंगी. VBA ने पहले 5 सीटों की मांग की थी.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

6 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

6 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

7 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

9 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago