Categories: Dharam Jyotish

Vat Savitri Vrat 2024 Date: कब है वट सावित्री व्रत?  जानें मुहूर्त, पूजन सामग्री, महत्व

देहरादून:Vat Savitri Vrat 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखते हैं. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने जीवनसाथी की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं. इस साल वट सावित्री व्रत के दिन रोहिणी नक्षत्र और धृति योग बन रहा है. इस दिन विवाहित स्त्रियां वट वृक्ष, देवी सावित्री और सत्यवान की पूजा करते हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत के लिए आवश्यक ज्येष्ठ अमावस्या तिथि इस साल 05 जून को शाम 07 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और य​ह तिथि 06 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगी. ऐसे में व्रत के लिए उदयातिथि की मान्यता है, इस आधार पर वट सावित्री व्रत 6 जून दिन गुरुवार को रखा जाएगा.

वट सावित्री व्रत 2024 मुहूर्त और योग
वट सावित्री व्रत वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:02 ए एम से 04:42 ए एम तक है. वहीं शुभ मुहूर्त या अभिजीत मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:48 पी एम तक है. व्रत वाले दिन धृति योग प्रात:काल से लेकर रात 10 बजकर 09 मिनट तक है, उसके बाद शूल योग प्रारंभ होगा. वहीं रोहिणी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 08:16 पी एम तक है, उसके बाद से मृगशिरा नक्षत्र है.

वट सावित्री व्रत 2024 पूजा की सामग्री
देवी सावित्री और सत्यवान की मूर्ति या फिर तस्वीर, वट सावित्री व्रत कथा और पूजा विधि की पुस्तक, रक्षा सूत्र, कच्चा सूत, बरगद का फल, बांस का बना पंखा, कुमकुम, सिंदूर, फल, फूल, रोली, चंदन, अक्षत्, दीपक, गंध, इत्र, धूप, सुहाग सामग्री, सवा मीटर कपड़ा, बताशा, पान, सुपारी, पूड़ी, गुड़, भींगा चना, मूंगफली, घर पर बनाए पकवान, पाली का कलश, मखाना, नारियल, मिठाई. इसके अलावा आपको पूजा के लिए एक वट वृक्ष की आवश्यकता है.

वट सावित्री व्रत का महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार, देवी सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन की रक्षा के लिए यमराज के पीछे चल दीं. वह तब तक उनके पीछे रहीं, जब तक यमराज ने उनको पुनर्जीवन नहीं दे दिया. यह घटना ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुई थी, इस वजह से इस​ तिथि को वट सावित्री का व्रत रखते हैं. इस घटना से देवी सावित्री अमर हो गईं.सत्यावान को वट वृक्ष के नीचे ही जीवनदान मिला था, इसलिए इस व्रत में वट सावित्री, सत्यवान के साथ उसकी भी पूजा होती है. जो महिलाएं वट सावित्री व्रत रखती हैं, उनके जीवनसाथी की आयु लंबी होती है. दांपत्य जीवन खुशहाल होता है और सुख-समृद्धि आती है.

Tv10 India

Recent Posts

महाकुंभ 2027 की तैयारी: 50 करोड़ से हाईटेक होगा हरिद्वार का मेला नियंत्रण भवन, 1500 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

न्यूज बुलेट्स (Highlights): बजट: मेला नियंत्रण भवन विस्तार के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत। तकनीक: 1500 कैमरों वाला…

17 hours ago

काशीपुर के चैती मेले में घोड़ों का बाजार: 10 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, सुल्ताना डाकू और फूलन देवी की यादें हुईं ताजा

न्यूज हाइलाइट्स (Focus Box): आयोजन: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर, काशीपुर। मुख्य आकर्षण: 10 लाख रुपये…

17 hours ago

टीबी उन्मूलन में उधम सिंह नगर का जलवा: राज्य में पाया दूसरा स्थान, राज्यपाल ने सीएमओ को किया सम्मानित

खबर के मुख्य बिंदु (Highlight Box): स्थान: उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर को मिला दूसरा…

17 hours ago

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘वीर उद्यमी योजना’ को हरी झंडी, पुलिस भर्ती में युवाओं को फिर मिलेगा मौका; 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली…

23 hours ago

बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ OTP के भरोसे नहीं होगा लेनदेन; RBI के कड़े नियम लागू

नई दिल्ली: भारत में डिजिटल लेनदेन की बढ़ती रफ़्तार के साथ-साथ शातिर होते साइबर अपराधियों पर…

23 hours ago

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से: 10 लाख रजिस्ट्रेशन के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, CM धामी बोले- ‘हर एक श्रद्धालु को कराएंगे दर्शन’

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का बिगुल बज चुका है। आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और…

23 hours ago