Categories: UTTARAKHAND

कांडा महोत्सव: 16 को होगा किसानों का सम्मान

कांडा महोत्सव को मिला बड़ा समर्थन, मुख्यमंत्री धामी होंगे शामिल

देहरादून: कांडा महोत्सव समिति का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को देहरादून पहुंचा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा पूर्व सीएम व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सौजन्य भेंट की। समिति ने महोत्सव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन देते हुए कहा कि यह स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का एक शानदार अवसर है। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे महोत्सव को सफल बनाने में हर संभव सहयोग देंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने भी महोत्सव में शामिल होने की सहमति दी और कहा कि यह क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने भी महोत्सव को आशीर्वाद दिया और कहा कि उन्हें इस आयोजन में शामिल होकर बहुत खुशी होगी।

शिष्टमंडल का नेतृत्व समिति अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल ने किया। उनके साथ कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, राजेंद्र नगरकोटी, भैरव दत्त चंदोला आदि शामिल थे।

Tv10 India

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर @ 1 Year: जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, हमेशा के लिए बदल गई देश की रक्षा रणनीति

खास बातें: श्रद्धांजलि: पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे होने पर सशस्त्र बलों…

2 hours ago

कर्णप्रयाग में आपदा पीड़ितों का हंगामा: 50 करोड़ के सुरक्षा कार्य की मशीनें रोकीं, बोले- पहले घरों का मुआवजा दो; सरकार का पुतला फूंका

कर्णप्रयाग (चमोली) | उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित बहुगुणा नगर में पिछले 4 सालों से भू-धंसाव (Land…

20 hours ago

देहरादून शूटआउट: मॉर्निंग वॉक पर मारे गए रिटायर्ड ब्रिगेडियर के परिवार ने मांगा 1 करोड़ का मुआवजा

देहरादून | देहरादून के मसूरी रोड पर 30 मार्च को हुए गोलीकांड में जान गंवाने वाले…

20 hours ago

अग्निवीर देश की सुरक्षा के लिए खतरा, युवाओं के भविष्य के लिए घातक

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस हस्ताक्षर यात्रा का चौथा चरण पहुंचा खटीमा खटीमा। उत्तराखंड…

21 hours ago

चमोली में प्रशासन का बड़ा एक्शन: गोपेश्वर में ‘आरोग्य अल्ट्रासाउंड सेंटर’ सील, रेडियोलॉजिस्ट मिला नदारद; रिकॉर्ड में भी भारी खामियां

गोपेश्वर (चमोली) | उत्तराखंड के चमोली जिले में भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध अल्ट्रासाउंड को रोकने…

21 hours ago