Categories: Web StoriesWORLD

अमेरिका के अलास्का का एक शहर ऐसा जहां अभी चल रही है रात

18 नवंबर को हुआ सूर्यास्त, अब 64 दिन बाद 22 जनवरी को होगा सूर्योदय

भारत में आजकल ठंड पड़ना शुरू हो चुकी है और लोगों ने गुनगुनी धूप में बैठना भी शुरू कर दिया है। कल्पना कीजिए, अगर आपके आस-पास दो महीने तक सूरज न निकले तो क्या होगा? आप अपने रोजाना के काम कैसे पूरे करेंगे? बिना धूप के जिंदगी कैसी होगी वो भी कड़ाके की ठंड में? आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो सकता है कि पूरे दो महीने सूर्योदय ही न हो।
लेकिन यह सच है,

अमेरिका के अलास्का में एक छोटा का शहर है, जिसका नाम है Utqiagvik उटकिआगविक। इस शहर में अब से करीब 2 महीने बाद सूर्योदय होगा। उटकिआगविक में आखिरी बार 18 नवंबर को सूर्योदय हुआ था। अब इस शहर में इससे ठीक 64 दिन बाद यानी 22 जनवरी को सूरज निकलेगा। 64 दिनों तक अलास्का का यह शहर अंधेरे में रहेगा।
बैरो के नाम से जाना जाने वाले उटकिआगविक में करीब 5 हजार लोग रहते हैं, जो कि आर्कटिक सागर के पास अलास्का की उत्तरी ढलान पर स्थित है। अत्यधिक उत्तरी स्थिति के चलते यह शहर हर साल बिना सूर्योदय के कई दिन बिताता है। 18 नवंबर को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर सूर्यास्त हो गया था, अब 64 दिनों बाद 22 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर सूर्य निकलेगा, वो भी महज 48 मिनट के लिए। इसके बाद तेजी से दिन बड़े होते जाएंगे।

आखिर ऐसा होता क्यों है?

दरअसल पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है, इसके चलते इसके एक हिस्से में सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती। इसके चलते पृथ्वी के सबसे उत्तर और सबसे दक्षिण हिस्से में बसे इलाकों में सालाना पोलर नाइट की घटना होती है, यानी इन इलाकों में हर साल एक ऐसा समय आता है जब कई दिनों तक सूर्योदय नहीं होता। पोलर नाइट की अवधि 24 घंटे लेकर करीब 2 महीने तक की हो सकती है।

बिना सूर्योदय कैसे रहेंगे लोग?

सूर्योदय के बिना शहर पूरी तरह अंधेरे में नहीं होगा, प्रशासन की ओर से लगाई गई लाइटें आम तौर पर दिन के समय उजाला करेंगी। हालांकि लंबे समय तक बिना सूर्य की रोशनी के रहने से यहां रहने वाले लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। साथ ही क्षेत्र में अत्यधिक ठंड पड़ती है, इस बीच करीब एक चौथाई दिनों में ऐसा होता है कि तापमान जीरो डिग्री फेरनहाइट से आगे नहीं बढ़ पाता है।

तीन महीने नहीं डूबेगा सूरज

खास बात ये है कि यह शहर जिस तरह करीब 2 महीने बिना सूर्योदय के रहेगा, ठीक इसी तरह 3 महीने बिना सूर्यास्त के भी यहां के लोग गुजारा करते हैं। 11 मई 2025 से लेकर 19 अगस्त 2025 तक बैरो यानी उटकिआगविक में सूरज नहीं डूबने वाला है। दरअसल पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद कई इलाकों में ऐसा होता है कि साल में एक बाद कई-कई दिनों के लिए एक ही बार सूर्योदय होता है और एक ही बार सूर्यास्त।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

18 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

18 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

19 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

21 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago