Dehradun: Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष मास को हिंदू धर्म में एक पवित्र महीना माना जाता है. इस महीने में आने वाली मार्गशीर्ष अमावस्या का विशेष महत्व होता है. बाकी अमावस्याओं की तरह मार्गशीर्ष अमावस्या को भी पितृ पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन स्नान, दान, हवन और पितरों का श्राद्ध किया जाता है और उन्हें तर्पण दिया जाता है.
शनि, राहु-केतु और पितर दोष से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या का दिन सबसे अच्छा माना जाता है. अमावस्या शनि देव की जन्म तिथि मानी जाती है. इस साल नवंबर में मार्गशीर्ष अमावस्या पर शनिवार का खास संयोग बन रहा है.
जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है वह मार्गसीर्ष अमावस्या के दिन शनि के निमित्त कुछ खास उपाय करना न भूलें, मान्यता है इससे शनि देव के कष्टों से मुक्ति मिलती है.
नवंबर में अमावस्या और शनिवार का संयोग
इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 30 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 1 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी.
ऐसे में 30 नवंबर 2024 शनिवार को मार्गशीर्ष अमावस्या पूरे दिन रहेगी. ऐसे में शनि देव की पूजा का दोगुना फल प्राप्त होगा. हालांकि अमावस्या का स्नान दान 1 दिसंबर को उदयातिथि पर मान्य होगा.
मार्गशीर्ष अमावस्या कब से कब तक
मार्गशीर्ष अमावस्या मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत इस साल 1 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 30 नवंबर सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी। यह 1 दिसंबर सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए जो लोग व्रत करते हैं और स्नान दान करते हैं वे 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या का विधि विधान करेंगे। वहीं जो लोग पितरों के लिए पूजापाठ या उपाय करते हैं वे 30 नवंबर को करेंगे। इस तरह यह साल की आखिरी शनिश्चरी अमावस्या भी होगी।
30 नवंबर को अमावस्या पर करें शनि देव के ये उपाय
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…