Categories: UTTARAKHAND

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा की भीड़ के चलते 27 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल, आंगनबाड़ी और कॉलेज बंद

Kanwar Yatra 2024: डीएम धीरज सिंह ने कहा कि शहर में भीड़ बढ़ने लगी है इसलिए स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और कॉलेज भी बंद रहेंगे। 

हरिद्वार: हरिद्वार में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। कांवड़ यात्रा में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। डीएम धीरज सिंह ने कहा कि शहर में भीड़ बढ़ने लगी है, इसलिए स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

ज्ञात हो कि कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हालांकि, पंचक लगने के कारण आज से कम लोग कांवड़ उठाएंगे। लेकिन पंचक समाप्त होने के बाद 28 जुलाई से कांवड़ यात्रा फिर से जोर पकड़ेगी। माना जा रहा है कि पंचक के बाद अधिक भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में रास्ते बंद होने के चलते स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचना मुश्किल होता है। इसलिए जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

3 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

3 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

4 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

4 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

9 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

9 hours ago