Categories: DELHI

देहरादून: सरकारी स्कूल में बारिश के बाद रसोईघर की छत का प्लास्टर गिरा

देहरादून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहूंवाला माफी-2 में सोमवार को एक गंभीर घटना घटी जब रसोई की छत से अचानक प्लास्टर गिर गया। सौभाग्य से, उस समय रसोई में भोजन बना रही भोजनमाता सुरक्षित रहीं और किसी को चोट नहीं आई।

उप शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती ने बताया कि इस घटना की जांच की जाएगी और रसोई की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।

सावन के पहले सोमवार से मानसून की बारिश एक बार फिर तेजी से शुरू हो गई है। तड़के सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति मात्र 50 फीसदी ही रही। कई विद्यालयों में भीग कर आए बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंकड़ों के अनुसार, दून में 52 एमएम बारिश हुई, जबकि जौलीग्रांट में 33.4 एमएम और रुड़की में सबसे अधिक 81.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर करीब दो बजे तक जारी रहा, जिससे स्कूली छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। साथ ही, जो अभिभावक अपने बच्चों को दोपहिया वाहन या पैदल स्कूल छोड़ने आए थे, उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उप शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती ने बताया कि बारिश के चलते प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। हालांकि, बड़ी कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति 60 से 70 फीसदी रही। उन्होंने कहा कि बारिश का अलर्ट होने पर विद्यालय बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

4 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

4 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

5 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

5 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

10 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

10 hours ago