UTTARAKHAND

कल सुबह 8 बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजी केदारपुरी; धाम पहुंची उत्सव डोली

केदारनाथ/रुद्रप्रयाग:
विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट कल बुधवार सुबह ठीक 8:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। तय लग्नानुसार विधि-विधान और विशेष पूजा-अर्चना के बाद बाबा का दरबार ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिया जाएगा। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम में मौजूद रहेंगे और बाबा केदार की प्रथम पूजा में सम्मिलित होंगे।

कपाट खुलने के उत्सव के लिए केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से बेहद भव्य और आकर्षक रूप से सजाया गया है। धाम में इस समय देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है और भक्तों के बीच उत्साह अपने चरम पर है।

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंची। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से शुरू हुई यह डोली यात्रा 17 किलोमीटर का पैदल मार्ग तय करते हुए जंगलचट्टी, रामबाड़ा, लिनचोली और बेस कैंप होते हुए केदारपुरी पहुंची। जैसे ही डोली ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया, हजारों श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयघोषों के साथ पुष्प वर्षा कर डोली का भव्य स्वागत किया। इसके बाद डोली ने मंदिर की परिक्रमा की और भंडार गृह में प्रवेश किया, जहाँ विधिवत पूजा संपन्न हुई।

इस भव्य स्वागत समारोह के दौरान 8वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों, शंखनाद और डमरूओं की गूंज से पूरी केदारपुरी शिवमय हो गई। यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और आईटीबीपी (ITBP) के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं।

कपाट खुलने की इस ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिलाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्य अधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती और बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धाम पहुंच चुके हैं।

कल कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

7 hours ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

7 hours ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

9 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

9 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

9 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

10 hours ago