UTTARAKHAND

हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: केदारनाथ धाम के लिए भरी थी उड़ान

देहरादून: केदारनाथ यात्रा रूट पर एक बार फिर से हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बाताया जा रहा है. इस हादसे में एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है. हेलीकॉप्टर हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई.

हेलीकॉप्टर में तकनीक खराबी के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग हुई. बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी. इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं. जिसका नजदीकी अस्पताल में चल उपचार चल रहा है. हेलीकॉप्टर हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है.बता दें इससे पहले 8 मई 2025 को उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 तीर्थ यात्रियों की जान चली गई. उत्तरकाशी के गंगनानी में एयरोट्रांस सर्विस प्रा. लि. का हेली हादसे का शिकार हुआ था. जिसमें पायलट समेत 7 यात्री (5 महिला और 2 पुरुष) की मौत हो गई थी. हेली श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून से सहस्त्रधारा से खरसाली हेलीपैड पहुंचा था.

वहीं 17 मई 2025 को केदारनाथ धाम में ऋषिकेश AIIMS के पिनेकल कंपनी के एयर एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई थी.घटना के समय हेली एम्बुलेंस में दो चिकित्सक सवार थे.हेली एम्बुलेंस एम्स ऋषिकेश से मरीज को रेस्क्यू करने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचा था.डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है.

बता दें इन दिनों चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम पहुंच रहे हैं. सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं. केदारनाथ मे हेली के जरिये भी श्रद्धालु आसानी से धाम पहुंच रहे हैं. इसके अलावा हेली हादसों से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही हैं. बीती मई के बाज आज एक बार फिर से सिरसी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है. इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर सड़क पर ही लैंड हो गया.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

10 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

10 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

11 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

12 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

15 hours ago