रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रशासन की विभिन्न टीमें यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। धाम क्षेत्र और पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य ‘युद्ध स्तर’ पर किया जा रहा है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को सुचारु किया जा सके।
केदारनाथ धाम में इन दिनों कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच भी सफाई और रास्ता खोलने का अभियान निरंतर जारी है। विषम परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद प्रशासन की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। इस कार्य में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान भी कंधे से कंधा मिलाकर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। दुर्गम रास्तों पर अपनी जान जोखिम में डालकर ये जवान बर्फ हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने में जुटे हैं।
पैदल मार्ग को साफ करने के लिए प्रशासन ने 60 मजदूरों की टीम को तैनात किया है, जिन्हें दो विशेष दलों में विभाजित किया गया है:
यह टीमें विशेष रूप से मार्ग में आने वाले छह प्रमुख ग्लेशियर प्वाइंट्स पर जमी बर्फ की मोटी चादर को काटने और हटाने का चुनौतीपूर्ण कार्य कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। उन्होंने कहा, “यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही यात्रा मार्ग पर आने वाले हर संभावित जोखिम को देखते हुए विशेष रणनीति तैयार की गई है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को एक व्यवस्थित यात्रा अनुभव मिल सके।”
उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां इस प्रकार हैं:
चारों धामों में इन दिनों व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, ताकि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य में अल्पसंख्यकों की आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति का…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस…
देहरादून | मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में जारी तनाव के बीच उत्तराखंड में एलपीजी और पेट्रोलियम…
देहरादून | वैश्विक पर्यावरणीय पहल 'अर्थ ऑवर' (Earth Hour) के समर्थन में शनिवार रात उत्तराखंड के…
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे, पर्यटन और औद्योगिक विकास को…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश में ईंधन की कालाबाजारी और गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के…