रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर अब प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में आ गई है। पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने के चलते धाम में रुकी हुई तैयारियों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। कपाट खुलने की तिथि (22 अप्रैल) जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने का काम तेज कर दिया गया है।
बीकेटीसी की एडवांस टीम वर्तमान में केदारनाथ धाम में डेरा डाले हुए है। टीम का मुख्य ध्यान धाम में पेयजल आपूर्ति, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारू करने पर है। भारी बर्फबारी के कारण जो व्यवस्थाएं ठप हो गई थीं, उन्हें बहाल करने का प्रयास जारी है। मंदिर परिसर और उसके आसपास से बर्फ हटाने के काम में आईटीबीपी (ITBP) के जवान भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
यात्रा मार्ग पर सबसे बड़ी बाधा लिनचौली के पास आए ‘थारू ग्लेशियर’ ने खड़ी की थी। शुक्रवार को यह ग्लेशियर टूटने से करीब 100 मीटर पैदल मार्ग मलबे और बर्फ से पूरी तरह ढक गया था। लेकिन मजदूरों ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड और विपरीत परिस्थितियों के बीच कड़ी मेहनत कर इस मार्ग से बर्फ हटा दी है, जिससे अब आवाजाही संभव हो गई है।
लोनिवि (PWD) गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि पैदल मार्ग पर कई जगह बड़े ग्लेशियर अभी भी चुनौती बने हुए हैं, लेकिन मजदूरों की टीमें लगातार रास्ता तैयार करने में जुटी हैं।
बीकेटीसी सदस्य विनीत पोश्ती के अनुसार, मौसम अनुकूल होते ही पूरी मशीनरी सक्रिय हो गई है। जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि कपाट खुलने से पूर्व यात्रा मार्ग और धाम में संसाधनों की कोई कमी न रहे। प्रशासन का दावा है कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित और बेहतर सुविधाएं देने का लक्ष्य रखा गया है।
केदारनाथ धाम में जिस तेजी से काम चल रहा है, उसे देखकर उम्मीद है कि 22 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी और बाबा के भक्तों को एक सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।
मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…
मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…
मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…
उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…