Categories: Blog

किन्नर कैलाश: भगवान शिव की अद्वितीय तपस्थली और उनकी अनदेखी रहस्यमयी दुनिया !

नई दिल्ली: किन्नर कैलाश, जो हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित है, भगवान शिव का एक प्रमुख धाम है। यह कैलाश मानसरोवर के बाद दूसरा सबसे बड़ा कैलाश पर्वत माना जाता है। इसकी विशेषता यह है कि यहां का शिवलिंग प्रतिदिन अपना रंग बदलता है, जो कभी सफेद, कभी पीला, कभी लाल और कभी काला होता है।

यह पर्वत समुद्र तल से 24,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां हर साल जुलाई और अगस्त में सैकड़ों शिव भक्त आते हैं। इसे भगवान शिव की तपोस्थली माना जाता है और यह किन्नौर के बौद्ध लोगों और हिंदू भक्तों की आस्था का केंद्र है।

मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में इस पर्वत का नाम इन्द्रकील पर्वत था, जहां भगवान शंकर और अर्जुन के बीच एक युद्ध हुआ था और अर्जुन को पासुपातास्त्र की प्राप्ति हुई थी। इसके अलावा, यह भी मान्यता है कि पाण्डवों ने अपने वनवास काल का अन्तिम समय यहीं बिताया था। किन्नर कैलाश को वाणासुर का कैलाश भी कहा जाता है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

11 hours ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

12 hours ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

12 hours ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

2 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

3 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

3 days ago