Categories: UTTARAKHAND

नैनीताल: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भूस्खलन प्रभावित डोरोथी सीट का किया निरीक्षण, कहा- टिफिन टॉप को बनाया जाएगा और आकर्षक

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया डोरोथी सीट का निरीक्षण, बोले- भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को बेहद सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए तैयार होगी डीपीआर

नैनीताल: नैनीताल के टिफिन टॉप डोरोथी सीट में हो रहे लगातार भूस्खलन की समस्या को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जल्द हवाई सर्वेक्षण कर भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भूस्खलन को रोका जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने वन विभाग को क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की पेड़-पौधों की जानकारी के लिए मार्ग में बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए हैं।

दीपक रावत ने बताया कि टिफिन टॉप डोरोथी सीट 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रेकिंग स्थान है। हाल की भारी बारिश के कारण यह क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित हुआ है, जिससे डोरोथी सीट का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है।

आयुक्त ने कहा कि डोरोथी सीट को पहले से अधिक आकर्षक बनाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। वन विभाग, नगर पालिका, सिंचाई विभाग और लोनिवि के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर इस क्षेत्र की स्थिति का आकलन किया है। एक बेहतर डीपीआर तैयार की जाएगी जिसमें लाइट, पानी, शौचालय, ईको-फ्रेंडली टूरिज्म और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, ताकि इस ऐतिहासिक स्थल की पहचान बनी रहे।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

7 hours ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

7 hours ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

9 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

9 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

10 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

10 hours ago