Categories: UTTARAKHAND

हल्द्वानी में प्राइवेट फिटनेस सेंटर पर कुमाऊं कमिश्नर का छापा, परिवहन विभाग ने उठाया बड़ा कदम

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की छापेमारी और फटकार के बाद, एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब गाड़ियों की फिटनेस जांच प्राइवेट फिटनेस सेंटर के बजाय पहले की तरह आरटीओ कार्यालय से ही होगी। इसके अलावा, सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा हल्द्वानी स्थित प्राइवेट फिटनेस सेंटर पर छापेमारी के बाद परिवहन विभाग मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाते हुए गाड़ियों के फिटनेस पर रोक लगा दी है। ।कमिश्नर रावत के छापे में भारी मिली अनियमिताएं मिली थी. साथ ही दलाली का भंडाफोड़ भी हुआ था. इसके अलावा ट्रांसपोर्टर और गाड़ी मालिकों ने विरोध भी जताया था. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

हल्द्वानी के संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि अब गाड़ियों की फिटनेस जांच प्राइवेट फिटनेस सेंटर के बजाय आरटीओ कार्यालय की टेक्निकल टीम द्वारा की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रहा है ताकि मैनुअल तरीके से गाड़ियों की फिटनेस जांच की जा सके। इस फैसले से ट्रांसपोर्टरों और गाड़ी मालिकों को काफी राहत मिली है।

गौलापार में प्रस्तावित ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में होगी फिटनेस जांच

गौलापार में प्रस्तावित ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में अब गाड़ियों की फिटनेस जांच की जाएगी। परिवहन मुख्यालय ने प्राइवेट फिटनेस सेंटर को गाड़ियों का फिटनेस करने से रोक दिया है। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि मंगलवार से गाड़ियों की फिटनेस जांच पहले की तरह गौलापार स्थित प्रस्तावित ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में ही होगी।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की छापेमारी में भ्रष्टाचार का खुलासा

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हाल ही में हल्द्वानी स्थित प्राइवेट फिटनेस सेंटर पर छापेमारी कर भ्रष्टाचार की पोल खोली। इस छापेमारी में गाड़ियों के फिटनेस के नाम पर मनमाने दाम वसूले जाने और दलाली समेत कई अनियमितताएं पाई गईं।

कमिश्नर रावत ने बताया कि उन्हें लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि फिटनेस सेंटर में गाड़ियों के फिटनेस के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि फिटनेस सेंटर में दलालों द्वारा वाहन चालकों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग ने प्राइवेट फिटनेस सेंटर पर गाड़ियों के फिटनेस पर रोक लगा दी है और अब यह जांच आरटीओ कार्यालय की टेक्निकल टीम द्वारा की जाएगी.इस कदम से ट्रांसपोर्टरों और गाड़ी मालिकों को राहत मिली है 

हल्द्वानी शहर में लगातार बढ़ते जाम की समस्याओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए

हल्द्वानी शहर में लगातार बढ़ते जाम की समस्याओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सड़कों पर जाम की सबसे बड़ी वजह बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन बन रहे हैं, जिसे देखते हुए हल्द्वानी नगर निगम, जिला प्रशासन और आरटीओ समेत पुलिस विभाग ने नैनीताल रोड का सर्वे किया।

इस दौरान परिवहन और पुलिस विभाग की टीम ने सड़क के किनारे नो पार्किंग में खड़े दर्जनों वाहनों के चालान किए। इसके अलावा नैनीताल रोड के किनारे और ठंडी सड़क पर पार्किंग की नई जगह तलाशते हुए अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और एआरटीओ रश्मि भट्ट ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जाम से निपटने के लिए सड़कों पर अनियोजित तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

6 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

6 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

6 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

7 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

12 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

12 hours ago