Categories: sports news

मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने फिर दिखाया दम, भारत की झोली में जुड़ा एक और ब्रॉन्ज मेडल!

Paris Olympics 2024: भारत के स्टार शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस में हो रहे ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के लिए एक और मेडल जीतने का काम किया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारतीय दल ने एक और मेडल अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है। मनु भाकर ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही खिलाड़ी ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने का गौरव हासिल किया है।

व्यक्तिगत स्पर्धा में पहले ही ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी मनु भाकर और उनके जोड़ीदार सरबजोत सिंह ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। मनु ने अपने असाधारण प्रदर्शन से भारत को दूसरा मेडल दिला दिया है। मनु भाकर, जो महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं, ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं।

मनु और सरबजोत की इस उपलब्धि ने पूरे देश को गर्वित कर दिया है और यह भारतीय खेल इतिहास में एक यादगार पल बन गया है।

Tv10 India

Recent Posts

निर्जला एकादशी: जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महासंयोग और पूजा-पाठ के नियम

हिंदू धर्म में सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल…

8 hours ago

निर्जला एकादशी की पौराणिक व्रत कथा

निर्जला एकादशी को 'भीमसेनी एकादशी' या 'पांडव एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी की व्रत…

9 hours ago

हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा कूड़े का पहाड़, 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए ₹9 करोड़ की योजना शुरू

कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें  हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…

9 hours ago

उत्तराखंड वेदर अपडेट: 27 जून तक पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…

9 hours ago

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

1 day ago