देहरादून: सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में कहा कि राज्य के युवाओं के पास शैक्षिक व तकनीकी योग्यता है। मंडल स्तरीय भर्ती से पर्वतीय क्षेत्रों में डाक व्यवस्था बेहतर होगी। और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में डाक विभाग की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से पर्वतीय क्षेत्रों में डाक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया को मंडल स्तर पर करने की मांग की।
बुधवार को राज्यसभा में उन्होंने पोस्टमास्टर और पोस्टमैन की भर्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन भर्तियों में कई चयनितों ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तैनाती लेने से इंकार कर दिया। भट्ट ने बताया कि भौगोलिक कठिनाइयों, बोली-भाषा, प्रतिकूल मौसम और अलग संस्कृति के कारण इन चयनितों ने नियुक्ति नहीं ली।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में कई दूरस्थ क्षेत्रों में डाक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है और वहां की शैक्षिक और तकनीकी योग्यता हमारे स्थानीय युवाओं के पास है। भट्ट ने सरकार से आग्रह किया कि डाक विभाग की इन नियुक्तियों का कैडर मंडल स्तर पर किया जाए, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में डाक व्यवस्था में सुधार हो सके और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…