Categories: UTTARAKHAND

Haldwani: अपनी शादी का कर्ज नहीं चुका पाया युवक, इसलिए लगा ली फांसी,सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत

हल्द्वानी: नहीं चुका सका शादी का कर्ज, इसलिए लगा ली फांसी। एक युवक ने कर्ज लेकर शादी की। शादी को चार साल गुजर गए, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका पाया। उस पर हर महीने की जमा होने वाली कमेटी से वह मानसिक तनाव में आ गया।मुरादाबाद निवासी युवक कर्ज नहीं चुका पाया। इस कारण उसने 25 जून की रात फांसी लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर पांच फतेहउल्लाह गंज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी 38 वर्षीय अजय कुमार की रविवार की देर रात हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अजय ने 25 जून की रात कर्ज से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। मुरादाबाद में इलाज के बाद दो दिन पहले ही उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि अजय की चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के लिए उसने कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के साथ-साथ मासिक कमेटी की किस्तें भी भर रहा था।

अजय मजदूरी करता था। परिवार में उसकी पत्नी बबिता और दो बेटियां हैं। 25 जून की रात परिवार वालों ने अजय को घर के कमरे में फंदे पर लटका देखा। परिवार वालों ने अजय को तुरंत फंदे से उतारकर मुरादाबाद के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद 29 जून को एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती करा दिया। यहां रविवार की रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Tv10 India

Recent Posts

धर्मनगरी में दिग्गजों का जमावड़ा: ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह, जगतगुरु आश्रम में जुटे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

2 days ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

2 days ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

2 days ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

3 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

4 days ago