समुद्र तल से लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई(एवरेस्ट बेस कैंप से ज्यादा ऊंचाई)पर माना–बद्रीनाथ क्षेत्र में “समिट ऑर सरेंडर” हिमालयन रेस
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून
देहरादून, 28 मई 2026: सारमंग सोसाइटी ने आधिकारिक रूप से माना पास चैलेंज 2026 के विस्तारित रेस फॉर्मेट की घोषणा की है। यह हाई-एल्टीट्यूड हिमालयन रोड एंड्योरेंस पहल का फाउंडिंग एडिशन है, जिसे उत्तराखंड के माना–बद्रीनाथ क्षेत्र में “समिट ऑर सरेंडर” हिमालयन रेस सीरीज के तहत प्रस्तावित किया गया है।
माना पास चैलेंज भारत के सबसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण हिमालयी सड़क मार्गों में से एक पर प्रस्तावित है। माना पास रोड उत्तराखंड की सबसे ऊँचाई पर स्थित सड़क, भारत की तीसरी सबसे ऊँची मोटर योग्य सड़क और दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित सड़कों में से एक मानी जाती है, जो समुद्र तल से लगभग 5,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह एवरेस्ट बेस कैंप से भी अधिक ऊंचाई स्थित है
20 जून 2026 को आयोजित होने वाला माना पास चैलेंज एक नियंत्रित हाई-एल्टीट्यूड रोड एंड्योरेंस इवेंट के रूप में डिजाइन किया गया है। यह इवेंट समुद्र तल से लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई के नजदीक वाले क्षेत्र में संचालित होगा, जिससे यह भारत की दुर्लभ एक्स्ट्रीम-एल्टीट्यूड रोड रेसिंग पहलों में शामिल होता है।
2026 एडिशन में हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग एल्टीट्यूड जोन में चार रेस कैटेगरी होंगी:
50 किलोमीटर एक्स्ट्रीम एल्टीट्यूड रोड रेस
5600m → 3140m
25 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड एंड्योरेंस रेस
5600m → 4501m
10 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड रोड रन
3140m → 3575m → 3140m
5 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड एक्सपीरियंस रन
3140m → 3355m → 3140m
आयोजकों के अनुसार, 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर रेस माना पास क्षेत्र से शुरू होंगी, जबकि 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर कैटेगरी माना गांव से शुरू होकर वहीं समाप्त होंगी। इस तरह अलग-अलग एल्टीट्यूड जोन में प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग एंड्योरेंस अनुभव तैयार किए जाएंगे।
इस विस्तार का उद्देश्य एक संरचित हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जिसमें अनुभवी अल्ट्रा-डिस्टेंस रनर्स के साथ-साथ वे प्रतिभागी भी शामिल हो सकें जो नियंत्रित पर्वतीय परिस्थितियों में हिमालयन रोड रेसिंग का अनुभव लेना चाहते हैं।
सामान्य रोड रेसों से अलग, माना पास चैलेंज को निम्न बातों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है:
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड सांगठनिक…
नई टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी जनपद के अंतर्गत आने वाले…
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे से…
खटीमा (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा में…
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम से जुड़े हक-हकूक और पुरोहितों के पारंपरिक अधिकारों के मामले में पंच…
देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड का…