Categories: sports news

मनु भाकर: ओलिंपिक मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला शूटर

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन मनु भाकर ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर भारत को गर्व का एहसास दिलाया। ओलंपिक इतिहास में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली मनु भाकर पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इसके अलावा, 12 साल बाद भारत को निशानेबाजी में मेडल दिलाकर मनु ने देश के खेल प्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

मनु भाकर की इस शानदार उपलब्धि के बाद तीरंदाजी टीम से भी उम्मीदें थीं, लेकिन वहां भारत को निराशा हाथ लगी।

इस बीच, बैडमिंटन में एच एस प्रणय का मुकाबला जारी है और सभी की निगाहें उन पर टिकी हैं। उनके बाद टेबल टेनिस में हरमीत देसाई का मुकाबला बचा हुआ है। उम्मीद है कि वे भी देश के लिए मेडल लेकर आएंगे।

पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन की सबसे अच्छी खबर भारत के लिए निशानेबाजी से आई, जब मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मनु की इस जीत के तुरंत बाद भारतीय खेल प्रेमियों को एक और खुशखबरी मिली, जिससे देश में उत्साह और भी बढ़ गया है।

शरत हारकर ओलंपिक से बाहर

शरत कमल को हार का सामना करना पड़ा है। पहला गेम जीतने के बाद शरत वापसी नहीं कर पाए और मेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 64 में डेनी के खिलाफ 4-2 से हार गए। ओलंपिक में शरत की इस हार से भारत के टेबल टेनिस प्रशंसकों को निराशा हुई है।

अर्जुन से मेडल की उम्मीद

10 मीटर एयर राइफल मेंस क्वालिफिकेशन में अर्जुन बबुता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अर्जुन ने सीरीज में 105.7, 104.9, 105.5, 105.4, 104.0 और 104.6 का स्कोर किया।

वहीं, इसी इवेंट में संदीप सिंह 12वें स्थान पर रहे। संदीप ने सीरीज में 103.6, 104.0, 105.5, 104.8, 105.4 और 106.0 का स्कोर किया। अर्जुन के फाइनल में पहुंचने के साथ ही अब भारत को उनसे मेडल की उम्मीदें हैं।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

8 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

9 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

9 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

10 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

10 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago