Categories: Dharam Jyotish

Margashirsha Purnima 2024: साल की आखिरी पूर्णिमा कब है?

Margashirsha Purnima 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल की आखिरी पूर्णिमा कल यानी 15 दिसंबर को है। इस दिन आपको भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कुछ नियमों का पालन जरुर करना चाहिए।

DEHRADUN,Margashirsha Purnima 2024: 15 दिसंबर 2024, रविवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। इस व्रत के दौरान भगवान नारायण और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, इस व्रत को पूर्ण करने पर साधकों के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। सनातन धर्म में पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना गया है। इस दिन चंद्रमा का उदय शाम 5 बजकर 14 मिनट पर होगा। इस दिन जरूरतमंदों को दान-पुण्य करने से शुभ लाभ मिलते है। 

मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत तिथि 2024 

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर, शनिवार शाम 04 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 15 दिसंबर, रविवार दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदयातिथि के हिसाब से पूर्णिमा व्रत 15 दिसंबर को ही रखा जाएगा। 

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि

  • – मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगाजल मिले जल से स्नान करें।
  • – इसके पश्चात मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की प्रतिमा स्थापित करें।
  • – अब व्रत का संकल्प लेकर भगवान की पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
  • – पूजा में पीले रंग के फल, फूल और वस्त्र विष्णु जी को अर्पित करें।
  • – पूजा में मां लक्ष्मी को गुलाबी-लाल फूल और श्रृंगार सामान अर्पित करें।
  • – इसके पश्चात अब सत्यनारायण की कथा पढ़े और अपनी पूजा संपन्न करें।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:17 सुबह से 06:12 तक।
  • प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:44 से सुबह 07:06 तक।
  • अभिजित मुहूर्त- रात्रि 11:56 से अगले दिन रात्रि 12:37 तक।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02:00 से दोपहर 02:41 तक।
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:24 से शाम 05:51 तक।
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 05:26 से शाम 06:48 तक।
  • अमृत काल- शाम 06:06 से शाम 07:36 तक।
  • निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:49 से अगले दिन रात्रि 12:44 तक।
  • चंद्रोदय समय- शाम 05:14 बजे।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। tv10INDIA इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

5 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

5 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

7 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

1 day ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

1 day ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

1 day ago