नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को ओपनिंग के साथ ही बाजार में भूचाल आ गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर 2207.98 अंक लुढ़ककर 74260.80 के लेवल पर चला गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 690.30 अंकों की भारी गिरावट के साथ के साथ 22,573.60 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। बाजार को दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कुछ ज्यादा ही भरोसा था कि शायद एनडीए क्लिन स्वीप करने में सफल होगी। लेकिन शुरुआती रुझान बाजार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इस वजह से बाजार को झटका लगा और मार्केट क्रैश हो गया।
एग्जिट पोल के रुझानों ने काउंटिंग के एक दिन पहले के कारोबारी सत्र में निवेशकों ने एनडीए सरकार की वापसी के संकेत को देखते हुए जमकर खरीदारी की। घरेलू शेयर मार्केट के दोनों इंडेक्स अब तक के सर्वकालिक नई ऊंचाई पर पहुंच गए। इतना समझ लीजिए कि एक दिन के कारोबार में 3 जून को निवेशकों ने 14 लाख करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। लेकिन ये सभी उम्मीदें 4 जून को धूल गईं जब शुरुआती रुझान में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच रुझानों का मुकाबला दिलचस्प देखने को मिला। जाहिर है बाजार निराश हुआ और ओपनिंग के शुरुआती 20 मिनट में ही निवेशकों को 20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ गया।
मार्केट एक्सपर्ट कुणाल सरावगी ने INDIA TV से बातचीत में कहा कि आज बाजार की रिकवरी पूरी तरह रिजल्ट पर निर्भर करेगा। अगर दोपहर तक यह संकेत मिल जाएं कि एनडीए को 350 सीटों के आस-पास सीटें मिल रही हैं तो मार्केट वापसी कर सकता है। उनसे जब यह पूछा गया कि माल लीजिए कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती दिखती है तो मार्केट कैसे रिएक्ट करेगा? इस सवाल पर सरावगी ने कहा कि ऐसा होने की गुंजाइश कम है, बावजूद ऐसा होता है तो मार्केट में डीप करेक्शन देखने को मिल सकता है। निफ्टी 22, 000 के लेवल पर जा सकता है।
वोटों की गिनती के रुझानों की बात की जाए तो सुबह 10 बजकर 30 मिनट के करीब एनडीए 294 सीटों पर रुझानों में आगे चल रही थी, जबकि इंडिया गठबंधन भी 219 सीटों पर बढ़त बनाए हुए था। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं। एनडीए को सरकार बनाने के लिए बहुमत का 272 का आंकड़ा छूना पड़ेगा। ऐसा हो पाएगा या नहीं इसके लिए शाम तक का इंतजार करना होगा। पार्टी के कुछ बड़े नेता पीछे चल रहे हैं। इसमें स्मृति ईरानी अमेठी में सुबह साढ़े दस बजे रुझानों में पीछे चल रही थीं। इसके अलावा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी पीछे चल रही थीं।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…