Categories: Life Style

मच्छर भगाने वाली लिक्विड मशीन: स्वास्थ्य पर खतरा, हो सकती हैं ये 4 समस्याएँ

देहरादून: डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों को भगाने के लिए आप घर में तरह-तरह के उपाय करते हैं. कभी कपूर जलाते हैं तो कभी अगरबत्ती, ये सब बेअसर हो जाते हैं तो फिर क्वाइल या फिर मॉस्किटो किलर मशीन का इस्तेमाल करते हैं. इससे मच्छर भाग तो जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है ये सेहत के लिए कितने नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. आज हम इस आर्टिकल में उसी के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आप इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतें.

मॉस्किटो केमिकल मशीन और क्वाइल से निकलने वाले धुएं से आपको अस्थमा हो सकता है. इससे सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है. जो लोग पहले से इससे पीड़ित हैं, उन्हें तो बिल्कुल बचना चाहिए.

त्वचा को भी नुकसान पहुंचाते हैं ये केमिकल. इससे आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है. कोशिश करें आप इनको पूरी रात जलाकर न रखें कुछ देर बाद बंद कर दीजिए.

इससे आपको सिरदर्द, चक्कर, मतली और उल्टी की परेशानी हो सकती है. सोने से पहले लिक्विड मशीन को बंद कर दें. इससे मच्छर भी भाग जाएंगे और सेहत भी खराब होने से बच जाएगी.

बच्चों का शरीर नाजुक होता है. उन्हें इससे दूर रखें. ज्यादा दिन तक बच्चों में धुआं जाने की वजह से उनमें सांस फूलने का खतरा बढ़ सकता है. नवजात-छह माह तक के बच्चे को इसके संपर्क में आने नहीं देना चाहिए.

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

17 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

17 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

1 day ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

1 day ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

1 day ago