UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज डोल आश्रम का दौरा करेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज, 12 मई को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में स्थित डोल आश्रम का दौरा करेंगे.

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • सुबह 11:25 बजे: छड़ौजा हेलीपैड, लमगड़ा आगमन.
  • सुबह 11:50 बजे: श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास कनरा डोल आश्रम आगमन.
  • सुबह 11:50 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक: देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे. यह आश्रम के वार्षिक महोत्सव का समापन दिवस भी है, जो 30 अप्रैल से चल रहा है.
  • दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक: समय आरक्षित रहेगा.
  • दोपहर 1:30 बजे: डोल आश्रम से प्रस्थान.
  • दोपहर 1:55 बजे: छड़ौजा हेलीपैड पहुंचकर वहां से रवाना होंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह दौरा खटीमा से शुरू होकर अल्मोड़ा होते हुए चमोली तक के एक दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम का हिस्सा है. डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव के अवसर पर धर्म ध्वजा पूजन, कलश यात्रा, मां राजराजेश्वरी का अभिषेक, कन्या पूजन और विशाल भंडारे जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होने की जानकारी है. सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में संभावित है.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

14 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

14 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

18 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

20 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

20 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago