Categories: UTTARAKHAND

निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर भड़के नगर आयुक्त, लगाई फटकार

नगर निगम के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को किया तलब

देहरादून। नगर आयुक्त गौरव कुमार शनिवार को निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जमकर भड़के। उन्होंने जिम्मेदार निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं को तलब करते हुए समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त गौरव कुमार अजबपुर कला स्थित निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे।जहां बन रहे तालाब के अधूरे कार्य को देख उनका पारा हाई हो गया।

उन्होंने नगर निगम के अधिशासी अभियंता जयप्रकाश रतूड़ी और सहायक अभियंताओं से नाराजगी जताई। वहीं, उन्हें कार्य कर रही संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सोमवार को कार्यालय में तलब करने के निर्देश दिए।
इसके बाद नगर आयुक्त वार्ड 23 और 28 पहुंचे। यहां भी उन्होंने निर्माण कार्यों का ज्यादा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

––––––
स्ट्रीट लाइट के लिए टोल फ्री नंबर जारी
देहरादून। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने EESL कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही उन्हें फटकार लगाते हुए स्ट्रीट लाइट की लंबित शिकायतों को 3 दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नए हेल्पलाइन नंबर (9389262824, 08366670840/08363520500 ) भी जारी किया। जिससे स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं का निस्तारण हो सके।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

7 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

7 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

7 hours ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

7 hours ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

14 hours ago