Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand Bridge Collapse:उत्तराखंड के रामनगर में भारी बारिश के बीच पुल गिरा

रामनगर: देश में इन दिनों पुलों के टूटने की घटनाएं सुर्खियों में हैं। बिहार में सबसे अधिक पुल टूटने की घटनाएं हुई हैं। अब ऐसा ही मामला उत्तराखंड के रामनगर से सामने आया है। रामनगर में मोहान के पास रानीखेत को जाने वाले रास्ते पन्याली स्रोत पर बना पुल टूट गया।

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले 5 दिनों से प्रदेश के मैदानी जिलों समेत पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारी बारिश के चलते प्रदेश की तमाम नदियां और नाले उफान पर हैं। रामनगर में भी मानसून की बारिश के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रामनगर से रानीखेत को जाने वाले रास्ते पर मोहान के पास पन्याली स्रोत पर बना पुल पानी के तेज बहाव से टूट गया। पुल के टूटने के कारण रामनगर से रानीखेत को जाने वाले वाहन फंस गए। आवाजाही पुल टूटने के कारण दोनों तरफ बंद हो गई। इसके अलावा भारी बारिश के कारण रामनगर की नदी नाले भी उफान पर हैं।

बात अगर उत्तराखंड की करें तो बारिश के कारण प्रदेश में तमाम ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके कारण आवागमन ठप हो गया है। तमाम जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, जिसके चलते घंटों सड़कें बाधित हो रही हैं। मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

यातायात को डायवर्ट किया गया

भारी बारिश की वजह से रामनगर – भतरौंजखान मोटर मार्ग मे मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया है पुल क्षतिग्रस्त होने से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया। जिसके बाद यातायात को डायवर्ट किया गया

इस मार्ग से जाने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर पुलिस तैनात कर दी गई है

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

16 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

16 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

17 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

19 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago