UTTARAKHAND

मसूरी: सुलग उठे कैमल्स बैक रोड के जंगल, भारी मात्रा में वन संपदा जलकर राख

मसूरी। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी के कैमल्स बैक रोड क्षेत्र में रविवार देर शाम जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें रिहायशी इलाकों के करीब तक पहुंच जाने से स्थानीय निवासियों में चिंता और भय का माहौल बन गया। इस घटना में वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

वन विभाग का बचाव अभियान जारी
आग लगने की सूचना मिलते ही मसूरी वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पहाड़ी क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक स्थिति और तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में वन कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक विभाग की टीमें आग को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी रहीं।

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की तैयारी: डीएफओ
मसूरी वन विभाग के डीएफओ अमित कुंवर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई थी और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों में जानबूझकर आग लगाने की घटनाएं की जा रही हैं। ऐसे तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डीएफओ ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गर्मियों के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी वनाग्नि का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जंगलों में जलती हुई बीड़ी-सिगरेट या कोई भी ज्वलनशील वस्तु फेंकने से बचें।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल गर्मियों के मौसम में मसूरी के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे पर्यावरण और वन्य जीवों को भारी क्षति पहुंचती है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगलों की गश्त व निगरानी बढ़ाने और आग लगाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाने की मांग की है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

17 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

18 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

18 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

2 days ago