UTTARAKHAND

Uttarakhand News:मसूरी मालरोड पर फिर दौड़ेंगी गोल्फ कार्ट, पर्यटकों की सहूलियत के लिए सरकार ने दिए अहम निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मसूरी मालरोड पर यातायात दबाव कम करने के लिए फिर से गोल्फ कार्ट सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मसूरी में ईको-टोल टैक्स फास्ट टैग के जरिए वसूला जाएगा। बैठक में मसूरी में वैकल्पिक मार्गों का सुधारीकरण, रोपवे और ट्रैकिंग रूट का विकास, पार्किंग स्थल निर्माण और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे कई विकासात्मक फैसले लिए गए।

देहरादून। मसूरी की प्रसिद्ध मालरोड पर एक बार फिर से पर्यटक गोल्फ कार्ट की सवारी का आनंद उठा सकेंगे। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में मसूरी के आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के विकास को लेकर हुई बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मसूरी मालरोड पर यातायात दबाव को कम करने और स्थानीय निवासियों व पर्यटकों की सुविधा के लिए यह सेवा दोबारा शुरू की जा रही है।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि मसूरी मार्ग पर लगने वाला ईको-टोल टैक्स अब फास्ट टैग के माध्यम से लिया जाए, जिससे ट्रैफिक में रुकावटें कम हों।

उन्होंने बैठक में स्पष्ट किया कि मसूरी के समग्र विकास के लिए शहरी विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या को देखते हुए उन्होंने वैकल्पिक मार्गों के सुधारीकरण पर जोर दिया और झड़ीपानी रोड, कैमल्स बैक रोड, लंढौर व खट्टापानी रोड के चौड़ीकरण के निर्देश दिए।

परिवहन और पुलिस विभाग को मसूरी के लिए पूर्व में बनाए गए यातायात प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य सचिव ने मसूरी में आंतरिक संपर्क बढ़ाने के लिए रोपवे सेवा के संभावित विकल्पों का सर्वेक्षण कराने को कहा। इसके अलावा झड़ीपानी फाल, शिखर फार, मैसी फाल जैसे नए पर्यटन गंतव्यों के विकास की योजना तैयार करने और मसूरी के आसपास ट्रेकिंग रूट विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए उन्होंने नए पार्किंग स्थल चिह्नित करने और मसूरी शहर की स्ट्रीट लाइट्स के बीच सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी प्रकाश की सुविधा बनी रहेगी।

बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पांडेय और देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल भी उपस्थित रहे।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

4 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

5 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

13 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

14 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

15 hours ago