UTTARAKHAND

मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी, ‘खालिस्तान’ के नाम से आया ई-मेल; पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर

मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी

मसूरी, : उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली. ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजे गए इस धमकी भरे मेल के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं. सुरक्षा के लिहाज से मंगलवार को नगर पालिका परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया और वहां आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

ई-मेल में कई बड़े नेता और धार्मिक स्थल निशाने पर

जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल सोमवार (22 जून) की शाम को नगर पालिका परिषद और एसडीएम मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ था. ई-मेल में आपत्तिजनक और उकसाऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए मसूरी नगर पालिका कार्यालय के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली व देहरादून के कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

इसके अलावा, ई-मेल में उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों (हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम), रेलवे स्टेशनों और रेलवे ट्रैक को भी निशाना बनाने का जिक्र किया गया है.

बम और डॉग स्क्वायड की टीम कर रही जांच

धमकी मिलने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है. बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीम पूरे नगर पालिका परिसर की सघन तलाशी ले रही . इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान के अनुसार, पुलिस की साइबर सेल सक्रियता से इस मामले की जांच कर रही है. तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस (IP Address) और सर्वर डिटेल्स का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा सके]. पुलिस ने जनता से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.

नगर पालिका अध्यक्ष ने समय रहते दी सूचना

मामले पर जानकारी देते हुए मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया,

“सोमवार शाम को ई-मेल के माध्यम से नगर पालिका और पालिका अध्यक्ष कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. हालांकि इस ई-मेल की सत्यता कितनी है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया था. अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.”

पर्यटन नगरी होने के कारण बढ़ी संवेदनशीलता

मसूरी देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील पर्यटक स्थल है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं. इसके अतिरिक्त, मसूरी में ही ‘लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी’ (LBSNAA) स्थित है, जहां सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण लेते हैं. ऐसे में इस धमकी भरे मेल को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां बेहद गंभीरता से ले रही हैं और हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

17 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

17 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

21 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

23 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

23 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago