UTTARAKHAND

मसूरी में ट्रैफिक जाम बना मौत का कारण: दिल्ली से आए 62 वर्षीय पर्यटक की इलाज से पहले ही गई जान

मसूरी — दिल्ली से मसूरी घूमने आए 62 वर्षीय पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। जाम में करीब पौन घंटे तक फंसे रहने के चलते उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। यह दुखद घटना बृहस्पतिवार को मसूरी के लाइब्रेरी क्षेत्र में घटी।

मृतक की पहचान कमल किशोर टंडन के रूप में हुई है, जो अपने छह रिश्तेदारों के साथ मसूरी घूमने आए थे। उनके भतीजे अर्जुन कपूर ने बताया कि बृहस्पतिवार को अचानक मौसम ठंडा और बारिश वाला हो गया, जिससे संभवतः चाचा को हार्ट अटैक आया।

एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन देहरादून से मसूरी पहुंचने में समय लगने के कारण उन्होंने खुद एक वाहन से अस्पताल के लिए निकलना उचित समझा। दुर्भाग्यवश, गांधी चौक और किंग्रेग मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से करीब पौन घंटे तक फंसे रहे। जब तक वे अस्पताल पहुंचे, कमल किशोर ने दम तोड़ दिया।

स्थानीय प्रशासन से सवाल

परिजनों ने बताया कि पुलिस ने भरपूर मदद की, लेकिन जाम की गंभीरता इतनी अधिक थी कि कोई भी प्रयास नाकाफी साबित हुआ। अर्जुन कपूर ने प्रशासन से मांग की है कि मसूरी जैसे पर्यटक स्थलों पर मेडिकल इमरजेंसी सुविधाओं का प्रचार किया जाए। होटलों में मेडिकल किट अनिवार्य की जाए और भारी वाहनों की आवाजाही किंग्रेग से ऊपर रोक दी जाए।

स्थानीय लोगों ने भी जताई चिंता

स्थानीय निवासी शलभ गर्ग और अन्न गर्ग ने बताया कि मोतीलाल नेहरू मार्ग, गांधी चौक और किंग्रेग रोड पर बृहस्पतिवार को असाधारण ट्रैफिक था। कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन: राहुल-प्रियंका और खड़गे सितंबर से करेंगे प्रदेश का तूफानी दौरा

देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…

1 hour ago

केदारनाथ की महिलाओं ने भोजपत्र से बनाईं अनोखी राखियां, PM मोदी और CM धामी को भेजा रक्षासूत्र

रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…

2 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

5 hours ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

6 hours ago