UTTARAKHAND

नैनीताल: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पर फंड दुरुपयोग का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2012 से 2017 के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTSC) के अंतर्गत आने वाले मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए जारी फंड के दुरुपयोग से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई की। खंडपीठ में मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने राज्य सरकार और मंदिर समिति से तीन सप्ताह के भीतर लिखित जवाब पेश करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।

याचिकाकर्ता ऋषिकेश निवासी अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि उक्त अवधि में जीर्णोद्धार के लिए जारी फंड का दुरुपयोग हुआ। फंड का उपयोग उन मंदिरों पर भी किया गया, जो बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अंतर्गत नहीं आते। इसके अलावा याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि कई कर्मचारियों की अवैध नियुक्तियां की गईं और कुछ लोगों को नियमावली का उल्लंघन करते हुए विशेष रूप से नियुक्त किया गया।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने बताया कि पूर्व में कोर्ट ने राज्य सरकार और मंदिर समिति से जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक उन्हें जवाब नहीं मिला। दूसरी ओर, राज्य सरकार और मंदिर समिति ने कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में जवाब देने का आदेश जारी किया।

इस आदेश के बाद अब मामले की जांच और फंड के उपयोग की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। कोर्ट की यह कार्रवाई प्रशासन और मंदिर समिति की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

17 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

17 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

22 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

23 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

23 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago