UTTARAKHAND

Chamoli: 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर होगा फैसला, 2026 में होगी या नहीं मां नंदा की बड़ी जात

चमोली। मां नंदा की बड़ी जात का आयोजन वर्ष 2026 में होगा या नहीं, इसका अंतिम निर्णय अब 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन होगा। दिनपट्टा (मुहूर्त) महोत्सव के अवसर पर मां नंदा को अवतारी पुरुष पर अवतरित किया जाएगा, जिसके बाद बड़ी जात के आयोजन को लेकर मां नंदा की इच्छा पूछी जाएगी। उसी के आधार पर आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

बुधवार को जिला प्रशासन ने बड़ी जात आयोजन समिति और राजजात समिति नौटी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। पूर्वाह्न 11 बजे बड़ी जात आयोजन समिति के पदाधिकारी और हक-हकूकधारी कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, लेकिन राजजात समिति नौटी क्षेत्र के लोग बैठक में शामिल नहीं हुए। करीब ढाई घंटे बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार बैठक में पहुंचे, लेकिन किसी ठोस निर्णय पर सहमति नहीं बन सकी।

बैठक के बाद कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने कहा कि अब बड़ी जात के आयोजन का फैसला मां नंदा स्वयं करेंगी। मां के आदेश के अनुसार ही आगे की सभी गतिविधियां तय होंगी।

बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेनि) ने कहा कि वर्ष 750 ईस्वी में मां नंदा कुरुड़ में शिला रूप में प्रकट हुई थीं और तभी से यह सिद्धपीठ है। यह यात्रा मां के मायके कुरुड़ से ससुराल कैलाश तक की परंपरागत यात्रा है, जिसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने जात स्थगित करने के निर्णय को मां नंदा का अपमान बताया।

भगोती गांव के ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक क्षेत्र में शौचालय, पेयजल और रेन शेल्टर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। वर्ष 2014 में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे थे और इस बार संख्या और अधिक होने की संभावना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि आपदा के चलते कई निर्जन पड़ावों पर व्यवस्थाएं नहीं हो पाई हैं। पहले जरूरी इंतजाम पूरे किए जाने चाहिए, उसके बाद ही जात का आयोजन संभव है।

मुख्यमंत्री के समन्वयक दलवीर दानू ने कहा कि मां नंदा जात की परंपरा बनाए रखने के लिए सभी पक्षों का एकमत होना जरूरी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी की निगरानी में एक समिति बनाई जाएगी, जो यात्रा मार्ग और पड़ावों पर हुई और शेष तैयारियों की समीक्षा करेगी।

अब सभी की निगाहें 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हैं, जहां मां नंदा के आदेश से बड़ी जात के भविष्य का निर्णय होगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

6 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

7 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

7 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

7 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

9 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

12 hours ago