Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर व लोगो की होगी प्रतियोगिता, खेल मंत्री रेखा आर्या ने की ये नई पहल

देहरादून: खेलों के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत प्रदेश के स्कूली बच्चों से खेलों के शुभंकर, लोगो, टैगलाइन और गीत के नए डिजाइन की प्रविष्टियां मांगी जाएंगी। इसके अलावा, अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल, बाल कल्याण और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से होगा। प्रत्येक जिले से कुछ बच्चों को विजेता के रूप में चुना जाएगा, जिन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।

प्रतियोगिता की आधिकारिक जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। पहले 18 साल तक के बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा, फिर बाद में व्यस्कों को भी अवसर मिलेगा। यदि प्रविष्टियों में आने वाले शुभंकर और लोगो बेहतर लगते हैं, तो इनका उपयोग करने पर भी विचार किया जाएगा।

खेल मंत्री ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। इसके लिए जल्द ही एक युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

3 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

3 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

11 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

13 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

13 hours ago