Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: सीएम का सख्त रुख: अल्टीमेटम के बाद गड्ढामुक्त सड़कों का ब्योरा तलब, लापरवाह अफसरों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढामुक्त अभियान में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश सीएम आवास पर हुई समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

उन्होंने बैठक में अभियान के तहत निर्धारित समय-सीमा में गड्ढामुक्त हुईं सड़कों का ब्योरा तलब किया। सीएम ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे हर हाल में पूरा कर लिया जाए। जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने 15 अक्तूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने 10 दिन की और मोहलत दी थी। हालांकि, लोनिवि की ओर से लक्ष्य के हिसाब से सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया जा रहा, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के पास अभी भी सड़कों के गड्ढामुक्त न होने की शिकायतें पहुंच रही हैं।
सीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दृष्टिगत राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद जरूर करें। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा। उन्होंने त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरी से बचाव के लिए चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। कहा, खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग ली जाए और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए लोगों को आवाजाही में अनावश्यक परेशानी न हो।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

26 mins ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

30 mins ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

3 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

3 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

3 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

4 hours ago