Categories: DELHI

लोकसभा में राहुल गांधी के ‘हिंदू’ पर दिए बयान पर हंगामा, पीएम मोदी-अमित शाह ने दिया जवाब

नई दिल्ली: राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए बयान ने लोकसभा में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। उनके बयान के अनुसार, उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे हिंसा, नफरत, और असत्य का प्रचार करते हैं। राहुल गांधी का कहना था कि हिंदू धर्म में सत्य और अहिंसा का पालन करना सिखाया जाता है, और जो लोग इन मूल्यों का पालन नहीं करते, वे सच्चे हिंदू नहीं हो सकते।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के इस बयान की कड़ी आलोचना की। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ना अनुचित है, जबकि अमित शाह ने राहुल गांधी से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।

क्या बोले थे राहुल गांधी?
राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वह 24 घंटे हिंसा, हिंसा, हिंसा; नफरत, नफरत, नफरत; असत्य, असत्य, असत्य करते रहते हैं। ये हिंदू हैं ही नहीं। आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सत्य के साथ खड़े होने चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। अहिंसा फैलाना चाहिए।

क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने इस दौरान बीच में ही उठकर राहुल गांधी को रोका और कहा कि यह बात बहुत गंभीर है। पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना गंभीर विषय है। इस पर राहुल ने जवाब दिया कि मैंने भाजपा को हिंसक कहा, नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं है। भाजपा पूरा हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है। 

पीएम मोदी ने राहुल के बयानों पर बाद में सदन में कहा, “इस संविधान ने मुझे सिखाया है कि मुझे विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेना चाहिए।” 

अमित शाह ने क्या जवाब दिया?
अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा हिंदू धर्म को हिंसा से जोड़ना अनुचित है। उन्होंने कहा, “शोरशराबा कर के इतने बड़े कृत्य को छिपाया नहीं जा सकता। विपक्ष के नेता ने कहा कि जो अपने आप को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा करते हैं, हिंसा की बात करते हैं। इनको शायद मालूम नहीं है कि करोड़ों लोग खुद को गर्व से हिंदू कहते हैं। क्या वे सभी लोग हिंसा करते हैं? हिंसा की भावना को किसी धर्म के साथ जोड़ना और इस सदन में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने। मुझे लगता है उन्हें इसकी माफी मांगनी चाहिए।”

शाह ने आगे कहा, “मैं उनको एक गुजारिश भी करना चाहता हूं कि इस्लाम में अभयमुद्रा, इस पर इस्लाम के विद्वानों का मत एक बार वो ले लें। गुरुनानक साहब की अभयमुद्रा पर एसजीपीसी का मत वो ले लें। अभय की बात इनको करने का कोई हक नहीं है। आपातकाल में पूरे देश को इन्होंने भयभीत किया है। लाखों लोगों को जेल में डाला गया। वैचारिक आतंक कभी था तो आपका आपातकाल था।”

अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान को न केवल हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए अपमानजनक बताया, बल्कि उन्होंने राहुल गांधी को आपातकाल के दौरान कांग्रेस द्वारा की गई कार्रवाईयों की भी याद दिलाई, जिसे उन्होंने “वैचारिक आतंक” कहा।

राहुल गांधी के इस बयान ने सदन में तीव्र प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है, जबकि कांग्रेस ने उनके बयान को सही ठहराते हुए भाजपा पर आक्रामकता और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान यह मुद्दा प्रमुख रूप से चर्चा में रहा, और इसके चलते सदन में बार-बार हंगामा हुआ।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

8 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

9 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

9 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

12 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago