Categories: Exclusive

प्रकृति का प्रकोप: मूसलाधार बारिश से नदियां बेकाबू, कई राज्यों में त्राहि-त्राहि

नई दिल्ली: देशभर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक व्यापक तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर और पूर्वी भारत सहित देश के लगभग सभी हिस्सों में जोरदार बारिश के आसार जताए हैं। इस भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। असम की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहां बाढ़ ने 28 जिलों की लगभग 23 लाख आबादी को प्रभावित किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं।

महाराष्ट्र की बात करें तो यहां के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में 12 जुलाई तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। बीएमसी ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते मुंबई यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं, जिसके चलते राजमार्ग समेत 70 से अधिक सड़कों को बंद करना पड़ा है। वहीं, उत्तराखंड में सोमवार को कुमाऊं के तराई क्षेत्र में भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा और सितारगंज में कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। खटीमा में बाढ़ प्रभावितों को बचाने के प्रयास में दो युवकों की डूबकर मौत हो गई।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

13 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

13 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

13 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

13 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

18 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

19 hours ago