UTTARAKHAND

कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवान, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

देहरादून: जम्मू के कठुआ में सोमवार देर रात सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें 5 जवान शहीद और 5 घायल हो गए। सभी घायल जवान उत्तराखंड के हैं। इस दुखद घटना से पूरे राज्य में शोक की लहर है और शहीदों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सोमवार देर रात जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माचेड़ इलाके में सेना की एक ट्रक पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में उत्तराखंड के 5 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी और नायक विनोद सिंह देश के लिए शहीद हो गए।

कठुआ में सर्च ऑपरेशन जारी

कठुआ जिले में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ने के लिए व्यापक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही जमीन से लेकर आसमान तक तलाश अभियान जारी है। खोजी कुत्तों और ‘मेटल डिटेक्टर’ की मदद भी ली जा रही है। सेना, पुलिस, और सीआरपीएफ ने माचेडी, बदनोत, किंडली और लोहई मल्हार इलाकों में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया है, जो घने जंगलों में भी जारी है।

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमले पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कठुआ, जम्मू कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले के दौरान उत्तराखण्ड के पांच वीर-जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए माँ भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। माँ भारती की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध आपका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।’ उन्होंने आगे लिखा, इस कायरतापूर्ण हमले के दोषी, मानवता के दुश्मन आतंकवादी किसी भी क़ीमत पर बख्शे नहीं जाएँगे और इनको पनाह देने वाले लोगों को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

12 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

12 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

12 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

12 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

17 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

18 hours ago