Categories: UTTARAKHAND

पौड़ी में सीएम धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा: अधिकारियों को दिए ‘नो पेंडेंसी’ के निर्देश; 133 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 133 करोड़ की 158 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें 80 करोड़ की 137 योजनाओं का लोकार्पण और 53 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान, अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन नो पेंडेंसी के सिद्धांत के आधार पर किया जाए। उन्होंने पौड़ी के पुराने वैभव को बनाए रखने के लिए सभी विभागों से कार्य योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने युवाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करने का भी निर्देश दिया, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि जनहित से जुड़े कार्यों में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि ठोस आउटकम भी होना चाहिए। उन्होंने सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिए भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विकासखंड कार्यालय पौड़ी के समीप 21 लाख की सहायता से बने पहाड़ी अंजीर (बेड़ू) प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण किया। इस इकाई का संचालन उमंग स्वायत्त सहकारिता, पौड़ी द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस इकाई में बेड़ू से बनाये जा रहे उत्पादों का जायजा लिया और इस तरह के अनूठे प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पोरी, महंत दिलीप रावत, रेनू बिष्ट, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, आईजी करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

11 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

11 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

11 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

11 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

16 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

17 hours ago