UTTARAKHAND

युवा मोर्चा से राष्ट्रीय नेतृत्व तक: नेहा जोशी और नितिन नवीन की दिल्ली में शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री नवीन को उनके नए और गरिमामय उत्तरदायित्व के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक कार्यों का वर्षों पुराना और गहरा समन्वय रहा है। नेहा जोशी और नितिन नवीन ने पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में लंबे समय तक साथ कार्य किया है। जब नेहा जोशी BJYM की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं, उस समय नितिन नवीन बिहार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे थे। आज राष्ट्रीय स्तर पर फिर से साथ काम करने का अवसर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला है।

भेंट के दौरान उत्तराखंड में पार्टी की वर्तमान गतिविधियों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर नितिन नवीन ने उत्तराखंड भाजपा के कार्यों की सराहना की और देवभूमि में संगठन को और अधिक धार देने व धरातल पर सशक्त बनाने हेतु नेहा जोशी को विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

नेहा जोशी ने कहा, “नितिन नवीन जी का लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जन-जन तक पहुंचेगी।”

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बुलडोजर एक्शन: कांवड़ यात्रा से पहले रेलवे की 10 बीघा जमीन कराई गई कब्जामुक्त, विरोध के बीच हटीं 50 से अधिक झुग्गियां

हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेला और कुंभ मेले की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर हरिद्वार जिला प्रशासन…

11 mins ago

हल्द्वानी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग सख्त: सालभर में काटे करीब 30 हजार चालान, वसूला 3.57 करोड़ रुपये का जुर्माना

हल्द्वानी, 23 जून:उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग…

30 mins ago

उत्तराखंड में मानसून अलर्ट: दुर्गम और पर्वतीय इलाकों में एक साथ दिया जाएगा 3 महीने का राशन

देहरादून।आगामी मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और सड़कों के बंद होने जैसी संभावित…

44 mins ago

मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी, ‘खालिस्तान’ के नाम से आया ई-मेल; पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर

मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी मसूरी, : उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन…

56 mins ago

निर्जला एकादशी: जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महासंयोग और पूजा-पाठ के नियम

हिंदू धर्म में सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल…

1 day ago

निर्जला एकादशी की पौराणिक व्रत कथा

निर्जला एकादशी को 'भीमसेनी एकादशी' या 'पांडव एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी की व्रत…

1 day ago