UTTARAKHAND

नैनीताल: कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कारों में जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर

नैनीताल: नैनीताल जिले के कालाढूंगी–नैनीताल (बजून) मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे पर्यटकों की एक कार सड़क किनारे रुकी थी, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में झारखंड की रहने वाली एक महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झारखंड निवासी महिला पर्यटक पुष्पलता अपने मंगेतर राकेश के साथ कार से कैंची धाम जा रही थीं। रास्ते में अचानक पुष्पलता की तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टी महसूस हुई। कार को सड़क किनारे रोका गया और पुष्पलता नीचे उतरकर उल्टी कर रही थीं।
तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया। स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शी पवन जाटव ने बताया, “एक महिला पर्यटक सड़क किनारे खड़ी होकर उल्टियां कर रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर महिला के ऊपर पलट गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।”

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता पवन जाटव ने तुरंत तत्परता दिखाई। उन्होंने मौके पर ही एक अन्य वाहन को रुकवाया और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल राजकीय बीडी पांडे अस्पताल (नैनीताल) पहुंचाया।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि महिला के सिर, हाथ और पांव में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वहीं, हादसे में शामिल दूसरी कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, घायल पुष्पलता झारखंड के नलीफ तोशी की रहने वाली हैं। उनके मंगेतर राकेश उत्तराखंड के भिकियासैंण में एक निजी बैंक में मैनेजर हैं। दोनों बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

11 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

12 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

12 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

15 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago