देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जहाँ पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में उमस बढ़ रही है। प्री-मानसून बारिश से कुछ राहत मिली है।
देहरादून मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भी भारी बारिश की उम्मीद है।
प्रदेश के कई जिलों में गरज, आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…