🔴 Latest
🔴 नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 270 शव बरामद; 288 भारतीयों समेत 1,500 लोग लापता🔴 पहाड़ में दौड़ेगी रेल: 2028 तक ब्यासी पहुंचेगी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट का काम अंतिम दौर में🔴 पहाड़ में दौड़ेगी रेल: 2028 तक ब्यासी पहुंचेगी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट का काम अंतिम दौर में🔴 नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 270 शव बरामद; 288 भारतीयों समेत 1,500 लोग लापता🔴 लंपी वायरस की आहट से सरकार अलर्ट: पशुओं के अंतर्राज्यीय परिवहन और प्रदर्शनियों पर एक महीने की रोक, टीकाकरण तेज🔴 नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 270 शव बरामद; 288 भारतीयों समेत 1,500 लोग लापता🔴 पहाड़ में दौड़ेगी रेल: 2028 तक ब्यासी पहुंचेगी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट का काम अंतिम दौर में🔴 पहाड़ में दौड़ेगी रेल: 2028 तक ब्यासी पहुंचेगी ट्रेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट का काम अंतिम दौर में🔴 नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 270 शव बरामद; 288 भारतीयों समेत 1,500 लोग लापता🔴 लंपी वायरस की आहट से सरकार अलर्ट: पशुओं के अंतर्राज्यीय परिवहन और प्रदर्शनियों पर एक महीने की रोक, टीकाकरण तेज
Home /uk

हरिद्वार में कांवड़िए के भेष में चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; महिला से लूटी सोने की चेन बरामद

24 August 2026

AI News Reader

खबर सुनें (Listen Now)

हरिद्वार में कांवड़िए के भेष में चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; महिला से लूटी सोने की चेन बरामद
  • 5-6 दिन तक हरिद्वार में रहकर की थी रेकी; यूपी का कुख्यात बदमाश और दिल्ली का साथी जेल भेजे गए

हरिद्वार: कांवड़ मेले की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कनखल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कांवड़ियों के भेष में घूमकर वारदात करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के बड़ौत निवासी कुख्यात बदमाश भूदेव और दिल्ली के भजनपुरा निवासी उसका साथी करण शामिल हैं।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

एसपी सिटी के मुताबिक, आरोपी भूदेव बेहद शातिर और आपराधिक प्रवृत्ति का है। जेल से छूटने के बाद उसने दिल्ली निवासी करण को अपने साथ मिलाकर स्नेचिंग का गिरोह बनाया था। दोनों कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों के भेष में हरिद्वार पहुंचे।

  • दोनों ने हरिद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर तक कई स्थानों पर रेकी की।
  • 5 से 6 दिनों तक शहर में रुकने के बाद 15 अगस्त को बैरागी कैंप में एक महिला को अकेला पाकर बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपटी और फरार हो गए।

मामले के अनुसार, 21 अगस्त को जगजीतपुर (फेस-3) निवासी कुश शर्मा ने कनखल थाने में तहरीर दी थी कि 15 अगस्त को बैरागी कैंप में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी के गले से चेन झपट ली थी।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कनखल पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 23 अगस्त (रविवार) को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने जियापोता के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भूदेव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मेरठ (ट्रांसपोर्ट नगर) और बागपत (बड़ौत) थानों में हत्या के प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने (आर्म्स एक्ट) और चेन स्नेचिंग के कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।