UTTARAKHAND

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक: कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का दौर जारी है, जिससे कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

कुमाऊं और गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जिलों और चमोली, रुद्रप्रयाग में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।वहीं, चंपावत, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में भी बारिश का पूर्वानुमान

राजधानी देहरादून में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

बीते दिनों हुई बारिश के कारण कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन में एक जिप्सी नाले में फंस गई थी, जिसे बाद में सुरक्षित निकाल लिया गया।इसी तरह, चंपावत में पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाढ़ बरसाती नाले के उफान पर आने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास जाने से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का यह दौर जारी रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

7 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

7 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

8 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago