ऑस्कर 2025: इस साल मार्च में कॉनन ओ’ब्रायन 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स को होस्ट करने वाले हैं। गुरुवार को राचेल सेनोट और बोवेन यांग ने सैमुअल गोल्डविन थिएटर से ऑस्कर नॉमिनेशन्स का लाइव ऐलान किया। इस साल गोल्डन ग्लोब्स विजेता ‘एमिलिया पेरेज़’ और मिकी मैडिसन की ‘अनोरा’ का जलवा देखने को मिला। एकेडमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यांग ने यह घोषणा की, जिसमें बेस्ट पिक्चर से लेकर सपोर्टिंग एक्टर्स तक कई श्रेणियों में नॉमिनेशन्स दिए गए।
इस बार भारत के लिए भी खुशखबरी आई है। हिंदी भाषा की अमेरिकन फिल्म ‘अनुजा’ ने ‘बेस्ट एक्शन शॉर्ट फिल्म’ की श्रेणी में जगह बनाकर सभी का ध्यान खींचा है। यह उपलब्धि भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है।
पहले इन नॉमिनेशन्स का ऐलान 17 जनवरी को होना था, लेकिन लॉस एंजेलिस में लगी आग के कारण इसे 23 जनवरी तक टाल दिया गया। अब सभी की नजरें मार्च में होने वाले इस भव्य समारोह पर टिकी हैं।
इस बार की नॉमिनेशन लिस्ट ने दिखा दिया है कि विविधता और उत्कृष्टता को प्राथमिकता दी जा रही है। आपको किस फिल्म का इंतजार है?
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…
न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…
देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…