WORLD

दोहा पर हुए हमलों के बाद पीएम मोदी की कतर के अमीर से बात, संप्रभुता के उल्लंघन की कड़ी निंदा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर की राजधानी दोहा में हुए हालिया हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। बुधवार को उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से फोन पर बातचीत की और कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की कड़ी निंदा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, “कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की। भारत कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत तनाव को बढ़ाने से बचने और बातचीत व कूटनीति के माध्यम से मुद्दों के समाधान का समर्थन करता है।

रिपोर्टों के अनुसार, यह बातचीत इजरायल द्वारा दोहा में हमास के नेताओं को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों के बाद हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता का दृढ़ता से समर्थन करता है और आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में कतर की भूमिका की सराहना की, जिसमें गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए उसके मध्यस्थता प्रयास भी शामिल हैं। वहीं, शेख तमीम ने प्रधानमंत्री मोदी का एकजुटता दिखाने के लिए धन्यवाद किया। दोनों नेताओं ने भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी में हो रही प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

6 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

6 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

10 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

12 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

12 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

1 day ago