Categories: UTTARAKHAND

यहां आज भी पूर्णिमा के दिन परियां नहाने आती हैं..

Pari tal

Uttarakhand : उत्तराखंड में कई रहस्यमय जगहें हैं. इन जगहों की अपनी कहानियां हैं जो रोमांचकारी हैं. इन जगहों को घूमने के लिए देश और दुनिया से टूरिस्ट आते हैं. कई जगहें तो ऐसी हैं जिनके रहस्य सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. ऐसी ही एक ताल है जहां परियां नहाने के लिए आती हैं. सुनकर अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह एकदम सही है. आइए इस ताल के बारे में विस्तार से जानते हैं.

यह ताल बेहद खूबसूरत है. कहा जाता है कि इस जगह पर परियों का निवास है. यह ताल नैनीताल से करीब 25 किलोमीटर दूर है. परियों के निवास होने के कारण ही इस ताल  को परी ताल कहते हैं. नैनीताल के पास स्थित चाफी गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर यह ताल है. इस ताल तक पहुंचने के लिए पैदल चलकर जाना होता है. ताल तक पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है.

ताल तक पहुंचने का सफर बेहद रोमांचक है. हालांकि यह रास्ता खतरनाक भी है. यहां रास्ते में एक पुल भी है जो अंग्रेजों के जमाने का है. इस जगह पर इंसानों का दखल कम ही है जिस कारण इसकी खूबसूरती बरकरार है. इस ताल की गिनती रहस्यमयी तालों में होती है. कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन इस ताल में परियां नहाने के लिए आती हैं. ताल के आसपास कुछ काली चट्टानें हैं. इन्हें शिलाजीत युक्त चट्टान माना जाता है. ताल से सटा एक खूबसूरत झरना भी है. इस ताल की असल गहराई किसी को नहीं पता है. स्थानीय लोग यहां नहाने और डुबकी लगाने से परहेज करते हैं. अगर आप नैनीताल जा रहे हैं, तो यहां जरूर जाएं. ऐसी भी कहा जाता है कि कई लोगों ने यहां परियों को निकलते हुए देखा है. रहस्यमय लोक कथाओं के कारण इस ताल को शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि यहां देव परिया स्नान करती हैं. जिस कारण स्थानीय लोग यहां डुबकी लगाने या स्नान करने से परहेज करते हैं.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

3 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

4 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

4 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

22 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

23 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

23 hours ago