Categories: DELHIsports news

Paris Olympics 2024: Neeraj Chopra को सिल्‍वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उनकी उत्कृष्टता की सराहना की है। नीरज, जिन्होंने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, ने इस बार 89.45 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस में रजत पदक हासिल किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। बार-बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारत गर्व महसूस करता है कि उन्होंने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता हासिल की है।”

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “नीरज चोपड़ा उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है. भारत इस बात से खुश है कि वह एक और ओलंपिक सफलता के साथ वापस आये.. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “वह अनगिनत आगामी एथलीटों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नीरज की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, “नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह लगातार दो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। भारत को नीरज चोपड़ा पर गर्व है और हम उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में और भी पदक और गौरव हासिल करेंगे।”

इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, नितिन गड़करी समते अन्य दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी. 

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

6 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

6 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

6 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

7 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

11 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

12 hours ago