देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन के अवसर पर उत्तराखंड की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। रक्षा बंधन के दिन, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकेंगी। इसको लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने गुरुवार, 8 अगस्त को आदेश जारी किए हैं।
उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड राज्य के भीतर चलने वाली परिवहन निगम की बसों में महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
परिवहन सचिव ब्रजेश संत की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया था कि इस नि:शुल्क यात्रा का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर की ओर से जारी नि:शुल्क यात्रा संबंधित आदेश के अनुसार रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित साधारण बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट दिया जाएगा. हालांकि, परिचालक की ओर से ई-टिकट मशीन से (Raksha Bandhan Ladies) या फिर लगेज बुक से गन्तव्य का टिकट बनाया जायेगा. और धनराशि की जगह पर शून्य अंकित किया जाएगा.
उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से जारी किया गया आदेश
ये सुविधा सिर्फ उत्तराखंड राज्य के अंदर ही मिलेगी. यदि कोई महिला उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड के बाहर सफर करती है तो उसका किराया लिया जाएगा.
अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…
ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…
देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…
देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…